ठाकुर देव तालाब बना शराब की बोतलों और डिस्पोजल का डंपिंग स्थल

 

ठाकुर देव तालाब बना शराब की बोतलों और डिस्पोजल का डंपिंग स्थल

सिवनी नैला: ग्राम सिवनी नैला स्थित ठाकुर देव तालाब में बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतलें, डिस्पोजल गिलास, प्लास्टिक की बोतलें एवं अन्य कचरा जमा होने से तालाब की स्थिति खराब होती नजर आ रही है। तालाब के किनारे और पानी में जगह-जगह प्लास्टिक कचरे का ढेर दिखाई दे रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब का उपयोग आसपास के लोगों द्वारा किया जाता है, लेकिन लगातार कचरा फेंके जाने से तालाब की स्वच्छता प्रभावित हो रही है। तस्वीरों में तालाब के किनारे बड़ी मात्रा में शराब की खाली बोतलें और डिस्पोजल सामग्री स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

ग्रामीणों ने संबंधित पंचायत एवं जिम्मेदार अधिकारियों से तालाब की तत्काल सफाई कराने, कचरा फेंकने पर रोक लगाने तथा नियमित निगरानी की व्यवस्था 👉 “करने की कृपा करें।

अब सवाल यह है कि सार्वजनिक तालाब में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें और प्लास्टिक कचरा आखिर कौन फेंक रहा है?
ग्रामीणों का कहना है कि इस ओर जल्द ध्यान नहीं दिया गया तो तालाब की स्थिति और खराब हो सकती है।

Leave a Comment