2 अक्टूबर को व्यापारी करेंगे ‘नो UPI डे’ का विरोध

2 अक्टूबर को व्यापारी करेंगे ‘नो UPI डे’ का विरोध

2 अक्टूबर को देशभर में कुछ व्यापारी ‘नो UPI डे’ के जरिए डिजिटल भुगतान से जुड़े प्रस्तावित 0.4% MDR शुल्क का विरोध करने की तैयारी में हैं। विरोध के दौरान कई व्यापारी QR कोड, UPI स्कैनर और साउंड बॉक्स को बंद रखकर UPI भुगतान स्वीकार नहीं करने का संदेश दे सकते हैं।

बताया जा रहा है कि प्रस्तावित नियम के तहत 15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के चुनिंदा P2M UPI लेनदेन पर शुल्क लागू होने की बात कही जा रही है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि इससे डिजिटल भुगतान की लागत बढ़ सकती है।

अब सवाल यह है कि यदि व्यापारी एक दिन UPI भुगतान से दूरी बनाते हैं, तो इसका आम ग्राहकों और छोटे कारोबारियों पर क्या असर पड़ेगा?

National Patrika 24 | सच्ची खबर, सबसे पहले

Leave a Comment