निखिल राठौर बने भाजयुमो के जिला सोशल मीडिया प्रभारी, संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की।

जांजगीर-चांपा। भारतीय जनता युवा मोर्चा में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े की सहमति से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने पदाधिकारियों की घोषणा की।
इसी क्रम में निखिल राठौर को भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी, जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद युवा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नई जिम्मेदारी के तहत निखिल राठौर संगठन के कार्यक्रमों, अभियानों एवं विभिन्न गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
नवनियुक्त जिला सोशल मीडिया प्रभारी निखिल राठौर ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताकर जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निर्वहन करेंगे।
निखिल राठौर की नियुक्ति पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Leave a Comment