कारगिल विजय दिवस पर भव्य बाइक रैली कल

जांजगीर-चांपा। पूर्व सैनिक कल्याण संघ जांजगीर-चांपा द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में 26 जुलाई को भव्य बाइक रैली एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना तथा युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करना है।

आयोजकों के अनुसार बाइक रैली शाम 4:30 बजे कलेक्टोरेट परिसर, जांजगीर से प्रारंभ होगी। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसके पश्चात शाम 6:00 बजे शहीद स्मारक, कचहरी चौक, जांजगीर में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान भी किया जाएगा।

पूर्व सैनिक कल्याण संघ ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं राष्ट्रप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Comment