टीसीएल महाविद्यालय के विधि विभाग में शिक्षक दिवस एवं विश्व साक्षरता दिवस का आयोजन

जांजगीर। शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर के विधि विभाग में 08 सितंबर 2026 को शिक्षक दिवस एवं विश्व साक्षरता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी. आर. लहरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं विधि विभाग के प्राध्यापकगण डॉ. अभय सिन्हा, नरेश आजाद, इंदु साधवानी, डॉ. बृजेश कांत बर्मन, योगेश पैकरा, मेंदा प्रियंका एवं लक्ष्मी जायसवाल सहित विधि विभाग के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं उनके योगदान को रेखांकित करते हुए शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं साक्षरता के महत्व को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।

  1. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा प्राध्यापकों के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। सभी के सहयोग एवं सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Comment