National Patrika24 जांजगीर बड़ी खबर-प्रकाश इंडस्ट्रीज में दर्दनाक हादसा, ऊंचाई से गिरने पर ठेका मजदूर की मौत

Screenshot

 

जांजगीर। जिले के प्रकाश इंडस्ट्रीज में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। प्लांट में एंगल की कटाई के दौरान ऊंचाई से गिरने पर एक ठेका मजदूर की मौत हो गई।

मृतक की पहचान गौरेलाल कंवर (40 वर्ष), निवासी कुंहारीखुर्द गांव के रूप में हुई है।

घटना के बाद घायल मजदूर को तत्काल प्लांट के अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी किए जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच चांपा पुलिस द्वारा की जा रही है। जांच के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Leave a Comment