जांजगीर-चांपा। जिले के नैला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिवनी में तालाब में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान विजय बरेठ के रूप में हुई है। उसके पिता का नाम भुरवा बरेठ बताया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विजय बरेठ किसी कारणवश तालाब में चला गया, जहां गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर नैला police मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। नैला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।






