*प्रथम सावन सोमवार को बावा कुटी महंत स्थित सिद्धेश्वरनाथ में कांवड़ियों द्वारा होगा जलाभिषेक*
*(पौराणिक मधुसागर बावा तालाब के जल से साधु संतों के साथ जनमानस करेंगे जलाभिषेक)*
*जांजगीर चांपा*,,,,,सिद्ध शक्ति पीठ चण्डी दाई तीरथ धाम ग्राम महंत में अंचल वासी समस्त जन मानस को समाहित करते हुए सर्वजन हिताय ,सर्वजन सुखाए की भावना से चल रहे सावन महोत्सव के अंतर्गत सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को अंचल के प्रमुख संत सीताराम राम दास महराज बावा कुटी ग्राम महंत के सानिध्य में अंचल के श्रृद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भक्ति के साथ आश्रम स्थित भगवान भोलेनाथ सिद्धेश्वरनाथ में पौराणिक मधुसागर बावा तालाब से जल लेकर जलाभिषेक करेंगे ,इस अवसर पर ग्राम महंत , बगडबरी,अमौरा , मरकाडीह, धुरकोट,जगमहंत ,बुढ़ेना, अवरीद,सेमरा ,तेंदुवा , भैसदा,भैंसमुडी ,खैरा ,दर्री , मुनूंद,धनेली ,भड़ेसर सहित अंचल से पधारे श्रद्धालुजन सामूहिक जलाभिषेक करते हुए सभी की सुख शांति समृद्धि की कामना करेंगे ,इस अवसर पर पौराणिक मधुसागर बावा तालाब की अमृतमय पावनी महिमा एवं ब्रम्हर्षि बलराम दास त्यागी महराज ,रामदास त्यागी बड़े महराज बावा कुटी महंत ,शंभुगिरी महराज ग्राम भैंसदा ,केशवानंद महराज ग्राम अमौरा ,यज्ञ भूमि ग्राम अवरीद सहित समाज को नई चेतना एवं दिशा प्रदान करने वाले समस्त महर्षियों के विचारों को समाहित करते हुए ,सावन मास महोत्सव का आयोजन सावन के प्रथम दिवस 28 जुलाई से श्रद्धा भक्ति से प्रारंभ हो चुका है जिसके अंतर्गत सीताराम दास महराज एवं साधु संतों द्वारा सिद्धेश्वर नाथ भगवान एवं सिद्ध शक्ति पीठ चण्डी दाई मंदिर परिसर स्थित भगवान भोलेभंडारी चंद्रशेखर महादेव में पुजारी संतोष राव द्वारा जनसमूह के साथ प्रातः काल में विधि विधान से पूजा पाठ एवं अभिषेक करते हुए प्रातः एवं सांध्यकालीन महाआरती किया जा रहा है ।इसी तरह सभी ग्रामों स्थित शिवालयों में ग्राम वासियों द्वारा शिव आराधना किया जा रहा है ।इस अवसर पर दिनांक 3 अगस्त सावन के प्रथम सोमवार को आयोजित जलाभिषेक समारोह में अंचल वासियों को प्रातः 7 बजे मधुसागर तालाब बावकुटी आश्रम ग्राम महंत में अधिक से अधिक संख्या में पधारने हेतु सीताराम दास महराज एवं जय चण्डी दाई लोक कल्याण सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने अपील किया है।









