जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम बोडसरा स्थित स्कूल में शिक्षक एवं शिक्षिका की कथित अश्लील हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है।
मामला शिक्षा के मंदिर से जुड़ा होने के कारण लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।







